Move to Jagran APP

मां लक्ष्मी के स्वागत में सजाई गई रंगोली

जौनपुर दीपावली पर्व पर लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोगों ने रविवार को अपने घरों के प्रवेश द्वार पर सायंकाल रंगोली सजाई। महिलाओं व युवतियों ने बुरादे में रंग मिलाकर तमाम आकृतियां उकेरी। पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी जी उसी के घर में वास करती है जिनका घर पूरी तरह स्वच्छ होता है। ऐसे में लोगों की तरफ से पहले से ही दीपावली के दिन काफी साफ-सफाई कर ली गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 05:22 PM (IST)
मां लक्ष्मी के स्वागत में सजाई गई रंगोली
मां लक्ष्मी के स्वागत में सजाई गई रंगोली

जागरण संवाददाता, जौनपुर: दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोगों ने रविवार को अपने घरों के प्रवेश द्वार पर सायंकाल रंगोली सजाई। महिलाओं व युवतियों ने बुरादे में रंग मिलाकर तमाम आकृतियां उकेरी।

loksabha election banner

पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के दिन लक्ष्मीजी उसी के घर में वास करती हैं जिनका घर पूरी तरह स्वच्छ होता है। ऐसे में लोगों की तरफ से पहले से ही दीपावली के दिन काफी साफ-सफाई कर ली गई थी। जिससे लक्ष्मी का प्रवेश उनके घर में हो सके। उनके स्वागत के लिए घर के प्रवेश द्वार पर ही रंगोली सजाई गई। बुरादे में अलग-अलग रंग मिलाकर इससे एक सुंदर आकृति बनाई गई। इसके लिए महिलाएं पूरे दिन श्रद्धा भाव से जुटी रहीं। वहीं घर के छोटे बच्चों ने भी अपने बीच मानो प्रतियोगिता के रूप में रंगोली सजा रखी थी। इसके बाद उसे दीये व मोमबत्ती से सजाया गया। आकृति को देखने के बाद किसी का भी मन आकर्षित हो जाता। बड़ी संख्या में लोगों ने रेडीमेड रंगोली भी खरीदकर फर्श पर पिचकाया।

इसी क्रम में नगर के रजा डीएम शिया इंटर कालेज में 5100 दीप जलाकर छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर को जगमग कर दिया। इस मौके पर जाकिर वास्ती, मो.रजा खां, तौकीर फात्मा, नागेंद्र यादव, मिर्जा शमशाद, असगर मेंहदी खां, मेहदी हसन, नबी हैदर आदि अध्यापकों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई स्वच्छता अभियान, जल है तो कल है, पालीथिन हटाएं जीवन बचाएं आदि स्लोगन व आकर्षक रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डा.अलमदार नजर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बदलापुर में गांव से लेकर बाजार तक रंगोली बनाने का क्रम खूब चला। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाओं ने भी शिरकत किया। कहीं अबीर-गुलाल तो कहीं फूलों की रंगोली सजाई गई। लोगों का मानना है कि इस पर्व पर रंगोली बनाने से घर धन धान्य से पूर्ण होता है। इस कार्य में बच्चे ज्यादा मशगूल देखे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.