रेल संरक्षा आयुक्त कराएंगे जौनपुर-शाहगंज ट्रैक की जांच
इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ द द द द द द द द
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जौनपुर-फैजाबाद रेल प्रखंड के शाहंगज स्टेशन तक ट्रैक की जांच होगी। एक सप्ताह में दो बार रेलवे ट्रैक के टूटने की घटना को रेलवे की ओर से गंभीरता से लिया गया है। जफराबाद से अकबरपुर टांडा तक विद्युतीकरण का निरीक्षण करने आए रेल संरक्षा आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर दो बार ट्रैक टूटने की घटना को गंभीरता से लिया था। रिपोर्ट तैयार करने के लिए पीओडब्ल्यूआई अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसमें ट्रैक टूटने की वजहों को भी बताना होगा।
11 अक्टूबर को शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक स्थित पार्सल के करीब रेल ट्रैक टूटा था। उस दौरान किसान एक्सप्रेस के आने का समय हो चुका है। समय रहते आरपीएफ के एक जवान ने रेलवे प्रशासन को जानकारी दे हादसा होने से बचा लिया। इसके ठीक दो दिन बाद शाहगंज रेलवे स्टेशन से तकरीबन दो किलोमीटर आगे शनिवार सुबह टूटी पटरी मिलने से हड़कंप मच गया था। किसी ने गेटमैन को पटरी टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर आरपीएफ कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार पहुंचे। टूटी पटरी देख कर उन्होंने जानकारी स्टेशन मास्टर समेत अन्य अधिकारियों को दी। सुबह 8:27 पर शाहगंज स्टेशन से किसान एक्सप्रेस निकल चुकी थी, जिसे आउटर पर एक घंटा रोका गया। इन दोनों घटनाओं में हल्की चूक बड़े रेल हादसे की वजह बन सकती थी। 17 अक्टूबर को जफराबाद से अकबरपुर व टांडा तक हुए विद्युतीकरण ट्रैक के निरीक्षण पर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त शैलेष पांडेय ने एक सप्ताह में दो बार टूटे रेल पटरी को लेकर ¨चता जताई थी। उन्होंने साफ किया था कि हादसे चूक की वजह से ही होते हैं।