जौनपुर में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए लगी मतदाताओं की कतार
जौनपुर में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। कुल 67,172 ...और पढ़ें

जौनपुर में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाताओं की कतारें।
HighLights
मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।
कुल 67,172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। वोट 90 बूथों डाले जा रहे हैं। पहले एक घंटे में सात प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम चार बजे तक होगा, जिसमें 67,172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतपेटियों और चुनाव सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जमा करेंगी। य
हां से जीपीएस युक्त वाहनों और सुरक्षा बलों की स्कार्ट के साथ मतपेटियां वाराणसी मंडी परिषद भेजी जाएंगी। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। नौ जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 100 माइक्रो आब्जर्वर व 270 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
