पूविवि ने जारी किया सत्र 2026-27 का खेलकूद कैलेंडर, संबद्ध महाविद्यालयों को प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद कैलेंडर जारी किया है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किया 2026-27 खेलकूद कैलेंडर, महाविद्यालयों को मिली आयोजन की जिम्मेदारी।
HighLights
पूविवि ने सत्र 2026-27 का अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद कैलेंडर जारी किया।
विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों को आयोजन की जिम्मेदारी मिली।
कुश्ती, क्रिकेट, एथलेटिक्स जैसे खेल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होंगे।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद ने सत्र 2026-27 के लिए अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया है। खेलकूद परिषद के सचिव प्रो. शेखर सिंह की ओर से जारी कैलेंडर में विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैलेंडर के अनुसार कुश्ती पुरुष एवं महिला, क्रिकेट पुरुष एवं महिला तथा एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय परिसर में होंगी। योगासन पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता भी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।बैडमिंटन पुरुष एवं महिला की जिम्मेदारी टीडीपीजी कॉलेज, जौनपुर, हैंडबाल पुरुष की फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज, जौनपुर और फुटबाल पुरुष की राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज, जौनपुर को दी गई है।
खो-खो पुरुष के लिए गुलाबी देवी पीजी कॉलेज, सिद्दीकपुर तथा खो-खो महिला के लिए सहकारी पीजी कॉलेज, मिहरावां को नामित किया गया है। बास्केटबाल पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिताएं पीजी कॉलेज, गाजीपुर में होंगी।कबड्डी पुरुष की जिम्मेदारी टीडीपीजी कॉलेज, जौनपुर और कबड्डी महिला की मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं को सौंपी गई है।
वालीबाल पुरुष की प्रतियोगिता सत्यदेव पीजी कॉलेज, गाजीपुर तथा क्रासकंट्री पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिता पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर, गाजीपुर में होगी।ट्रायल स्तर पर हॉकी पुरुष एवं महिला के लिए श्री चंद्रभान सिंह पीजी कॉलेज, करमपुर, गाजीपुर को जिम्मेदारी मिली है। शक्तितोलन पुरुष एवं महिला तथा शरीर सौष्ठव पुरुष के लिए स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, गाजीपुर को नामित किया गया है। ताइक्वांडो पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिता भी इसी महाविद्यालय में होगी।
बॉक्सिंग पुरुष एवं महिला के लिए एमपीएस पीजी कॉलेज, जौनपुर, शूटिंग पुरुष एवं महिला के लिए टीडीपीजी कॉलेज, जौनपुर, हैंडबाल महिला के लिए राजाराम महाविद्यालय, बैलोचकला, जौनपुर तथा वालीबाल महिला के लिए राम अवध यादव राजकीय महिला महाविद्यालय, तारा, शाहगंज को जिम्मेदारी दी गई है।
कराटे पुरुष एवं महिला की जिम्मेदारी एमपीएस पीजी कॉलेज, जौनपुर, तीरंदाजी पुरुष एवं महिला की हिन्दू पीजी कॉलेज, जमानियां, गाजीपुर तथा भारतोलन पुरुष एवं महिला की राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ, जौनपुर को दी गई है। वाकिंग की जिम्मेदारी श्री आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज, पतहरिया, जौनपुर को सौंपी गई है।
खेलकूद परिषद की ओर से कैलेंडर जारी होने के साथ ही सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारियां निर्धारित हो गई हैं।संबंधित महाविद्यालयों में अब आवंटित खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां शुरू होंगी।
