विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में सुरेश रैना से मिलने से रोके जाने पर प्रदर्शन, डेढ़ घंटे तक रही गहमागहमी

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 10:56 AM (IST)

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सुरेश रैना से मिलने से रोके जाने पर छात्रों और स्वयंसेवकों ने ...और पढ़ें

जौनपुर में सुरेश रैना से मिलने से रोकने पर हंगामा, कुलपति के दखल से शांत हुआ मामला।

जौनपुर में सुरेश रैना से मिलने से रोकने पर हंगामा, कुलपति के दखल से शांत हुआ मामला।

HighLights

  1. सुरेश रैना से मिलने से रोकने पर जौनपुर में प्रदर्शन।

  2. कुलपति के हस्तक्षेप से समाप्त हुआ छात्रों का धरना।

  3. रैना ने वापस आकर विद्यार्थियों संग खिंचवाई तस्वीर।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना से मिलने से रोके जाने पर वालंटियर और अन्य लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंच पर जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय तक धरना दिया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के हस्तक्षेप और पुलिसकर्मी के खेद जताने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

कुलपति की पहल पर वापस लौटा सुरेश रैना का काफिला

जेपीएल के समापन समारोह के बाद सुरेश रैना का काफिला जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो गया था। इस बीच कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर पहुंच चुके काफिले को वापस विश्वविद्यालय आने का आग्रह किया।

उनकी पहल पर काफिला परिसर में लौटा। यहां वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा के सामने वालंटियर और विद्यार्थियों ने सुरेश रैना के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद सभी वालंटियर और विद्यार्थी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।