Move to Jagran APP

60 फीसद निर्माण कार्य पूर्ण, दूसरी किस्त का इंतजार

नगर पालिका परिषद जौनपुर की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक कुल्हनामऊ का सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट है। वर्ष 2013 से इसका निर्माण कार्य चल रहा है यह अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसमें 60 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है और अब दूसरी किश्त का इंतजार है। नगर से निकलने वाले कूड़ों को यहां पर डंप करके निस्तारण किया जाएगा। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो सितंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:23 PM (IST)
60 फीसद निर्माण कार्य पूर्ण, दूसरी किस्त का इंतजार
60 फीसद निर्माण कार्य पूर्ण, दूसरी किस्त का इंतजार

जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर पालिका परिषद जौनपुर की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक कुल्हनामऊ का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट है। वर्ष 2013 से इसका निर्माण कार्य चल रहा है जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इसमें 60 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है और अब दूसरी किश्त का इंतजार है। नगर से निकलने वाले कूड़ों को यहां पर डंप करके निस्तारण किया जाएगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सितंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है।

loksabha election banner

नगर के समीप कुल्हनामऊ में 10.73 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण कार्य सितंबर 2013 में शुरू हुआ। इसका निर्माण 12.39 करोड़ की लागत से शुरू हुआ। इस पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से निर्माण कार्य जारी है। इसमें पहली किश्त के रूप में 6.20 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। शुरुआत में वर्ष 2016 तक काफी विवाद रहा। इसमें कभी जमीन के विवाद को लेकर कोर्ट का अंड़गा रहा तो कभी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। कार्यदायी संस्था की तरफ से एटूजेड को ठेके पर काम दिया गया। उसकी लेट लतीफी के कारण भी काम में और देरी हुई। कुल मिलाकर वर्ष 2016 में काम शुरू कराया गया। अब काम प्रगति पर है। कुल मिलाकर 60 फीसद काम पूर्ण हो चुका है। दूसरी किश्त का करीब 6.20 करोड़ रुपये के मिलने का इंतजार है। सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा होने का उम्मीद बताई जा रही है।

-

एटूजेड 20 वर्षो तक करेगी संचालन

नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र से निकलने वाले रोजाना 92 टन कूड़ों का निस्तारण कुल्हनामऊ स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर किया जाएगा। इसके लिए वर्तमान में ठेके पर काम करने वाली संस्था एटूजेड ही अगले 20 वर्षो तक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर कार्य करेगी। इसमें 100-100 मीटर सरफेस एरिया में इंटरलाकिग कराई जा रही है। जहां पर कूड़ा डंप किया जाएगा। जिससे मृदा प्रदूषण न फैले।

-

इन हिस्सों में चल रहा निर्माण कार्य

प्रोजेक्ट में अभी तीन तरह की मशीनों को लगाने का कार्य हो रहा है। इसमें कंकड़, पत्थर व बैलेस्टिक सेपरेटर की मशीन इंस्टाल हो रही है। बेल्ट कन्वेयर के माध्यम से कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक को अलग करने व खाद को सड़ने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें मिक्सिग करके कम्पोस्ट खाद बनाएंगे, जिसको सेल करने का काम संस्था करेगी। -

इस बाबत सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक एमएम यादव ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरी किश्त का इंतजार किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहेगा तो सितंबर 2020 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.