प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित
सिरकोनी विकास खंड के अमदहा गांव में सोमवार को पहुंचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्रधानाध्यापिका इंद्रावती सिंह को फटकार लगाई। डीएम की संस्तुति पर बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है। शिक्षा मित्र को चेतावनी व शौचालय में गंदगी को लेकर प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: सिरकोनी विकास खंड के अमदहा गांव में सोमवार को पहुंचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्रधानाध्यापिका इंद्रावती सिंह को फटकार लगाई। डीएम की संस्तुति पर बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो सहायक अध्यापकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टी दी है। शिक्षामित्र को चेतावनी व शौचालय में गंदगी को लेकर प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
डीएम ने बच्चों में शिक्षा के स्तर को मापा, जो गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला। साथ ही 166 पंजीकृत छात्रों में महज 49 उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान जहां शौचालय में गंदगी मिली वहीं दरवाजे भी टूटे मिले। इस पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया। डीएम ने गांव में अस्थाई गोशाला के निरीक्षण के दौरान संबंधित को लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। कहा कि गोवंशों के लिए चारे व पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को शेड बनवाने के लिए निर्देशित किया। मुसहर बस्ती पहुंचे डीएम से बस्ती के लोगों से शिकायत किया कि उनके पास हैंडपंप नहीं है, जिस पर उन्होंने प्रधान को निर्देशित किया कि ऐसे लोगों की तत्काल सूची बनाई जाय। उन्होंने मुसहरों को आश्वस्त किया कि सभी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास व शौचालय दिया जाएगा। उन्होंने बस्ती में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिया कि वह बीडीओ के संपर्क में रहकर ब्लाकवार मुसहरों की सूची बनवाएं।