शाह के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, भूमि पूजन कल
जागरण संवाददाता, जौनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगामी आठ फरवरी को आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री शाह टीडी कालेज के मैदान में भाजपा काशी प्रांत के करीब 2
जागरण संवाददाता, जौनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगामी आठ फरवरी को आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री शाह टीडी कालेज के मैदान में भाजपा काशी प्रांत के करीब 28 हजार बूथ अध्यक्षों सहित 34 हजार पार्टी पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माने जा रहे इस कार्यक्रम के जरिए उद्देश्य प्राप्ति के लिए पार्टी के नीति-नियंता हर जरूरी उपाय करने में जुट गए हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में पांच फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर भूमि- पूजन किया जाएगा।
उधर जौनपुर लोकसभा प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने रविवार को बैठक कर जिम्मेदार पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्यांशु ¨सह ने बताया कि उनकी टीम को सुरक्षा प्रबंध का कार्य सौंपा गया है। बैठक में हरिश्चंद्र ¨सह, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता 'आशू', शशी मौर्या, अशोक मौर्या, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।