Move to Jagran APP

जनप्रिय नेता थे मातासेवक उपाध्याय : शिव प्रताप शुक्ल

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मो से होती है। अच्छे कर्मो से वह युगों-युगों तक याद किया जाता है। स्व.माता सेवक उपाध्याय लोकप्रिय व जनप्रिय नेता थे। पार्टी की नीतियों व सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। वे गुरुवार को भुइला गांव में भाजपा नेता माता सेवक उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 11:55 PM (IST)
जनप्रिय नेता थे मातासेवक उपाध्याय : शिव प्रताप शुक्ल
जनप्रिय नेता थे मातासेवक उपाध्याय : शिव प्रताप शुक्ल

जासं,सिकरारा (जौनपुर): केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मो से होती है। अच्छे कर्मो से वह युगों-युगों तक याद किया जाता है। स्व.माता सेवक उपाध्याय लोकप्रिय व जनप्रिय नेता थे। पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। वे गुरुवार को भुइला गांव में भाजपा नेता माता सेवक उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द ने कहा कि स्व.माता सेवक उपाध्याय का सारा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। स्व.उमानाथ ¨सह व स्व.माता सेवक उपाध्याय जनपद के दो ऐसे महानायक थे जिनके बल पर जिले में पार्टी को पहचान मिली। पूर्व मंत्री व मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि इतिहास उसी को याद करता है जो इतिहास बनाता है। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव व एमएलसी केदारनाथ ¨सह ने कहा कि माता सेवक उपाध्याय ने पार्टी के नीतियों व सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रारंभ में अतिथियों व अन्य लोगों ने स्व.माता सेवक उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश ¨सह, भाजपा नेता अशोक ¨सह, पूर्व विधायक सुरेंद्र ¨सह, रघुराज ¨सह, कुंवर जय¨सह, विनय ¨सह, पणिनि ¨सह, शिक्षक नेता रमेश ¨सह, अमित ¨सह, संतोष ¨सह, संजय उपाध्याय आदि ने विचार रखे। स्वागत संतोष उपाध्याय, संचालन पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी व सुधाकर उपाध्याय ने किया। आभार सुशील उपाध्याय ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.