Move to Jagran APP

बेमौसम बरसात से फसलों को आंशिक नुकसान

सोमवार देर रात बेमौसम बरसात से फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है। बरसात व हवा की वजह से गेहूं की तैयार फसल खेतों गिर गए हैं। कुछ स्थानों पर काट पर रखे गए सरसों भी उड़ गए। जानकारों का कहना है कि फकी फसल धूप लगने के बाद ही काटें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:16 PM (IST)
बेमौसम बरसात से फसलों को आंशिक नुकसान
बेमौसम बरसात से फसलों को आंशिक नुकसान

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सोमवार देर रात बेमौसम बरसात से फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है। बरसात व हवा की वजह से गेहूं की तैयार फसल खेतों गिर गए हैं। कुछ स्थानों पर काट पर रखे गए सरसों भी उड़ गए। जानकारों का कहना है कि फकी फसल धूप लगने के बाद ही काटें।

loksabha election banner

गौराबादशाहपुर के आसपास के क्षेत्रों में आधी रात के बाद आई तेज आंधी और पानी ने गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के झोंको फसलें कई जगहों पर जमीन पर गिर पड़े। किसान रणजीत सिंह व सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आंधी से तकरीबन दस फीसद फसल खराब हुई है। बरसठी क्षेत्र के कई स्थानों पर गेहूं की फसले खेतों में गिर गई। बदलापुर व शाहगंज में भी आंधी-पानी का असर दिखा। उधर, बारिश की वजह से जंघई-जरौना मार्ग पर बाबानगर के पास सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई, जिससे आस-पास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान राम अवतार मौर्य का कहना है कि अब फसल को बचाने के लिए दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी।

.....

बरसात के बाद तेज धूप होने से फसलों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। पकी हुई फसल एक-दो दिन बाद काटना ही बेहतर होगा। सरसों की भी थ्रेसिग करने से पहले उसे अच्छे से सुखाना बेहतर होगा।

सुरेश कन्नौजिया वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.