पॉलीथिन धरती के सभी जीवों के लिए घातक
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के स्काउट-गाइड के कैडेटों ने शनिवार को पॉलीथिन के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम पॉलीथिन नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चलाया गया। प्रधानाचार्य डा.रणजीत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ किया। टीम के कैडेट्स रैली की शक्ल में गांव के मुख्य बाजार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क गलियों आदि में इधर-उधर बिखरी पॉलीथिन पन्नियों आदि की भी सफाई किया।
जासं, सरपतहां (जौनपुर): श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के स्काउट-गाइड के कैडेटों ने शनिवार को पॉलीथिन के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम पॉलीथिन नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चलाया गया। प्रधानाचार्य डा.रणजीत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ किया। टीम के कैडेट्स रैली की शक्ल में गांव के मुख्य बाजार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क, गलियों आदि में इधर-उधर बिखरी पॉलीथिन, पन्नियों आदि की भी सफाई किया।
लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पॉलीथिन इंसान की सेहत के साथ ही पर्यावरण के लिए भी घातक है। इसे किसी भी तरह नष्ट नहीं किया जा सकता। उन्हें समझाया गया कि पटना की भीषण बाढ़ के पीछे एक बड़ा कारक नालियों आदि में बिखरी पन्नी भी रही। यह पानी के बहाव को अवरुद्ध कर देती है। नालियां चोक हो जाती हैं। इंसानों से लेकर जानवरों तक के स्वास्थ्य पर इसके नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि आज कैंसर का भी एक प्रमुख कारण यह है। अपील की गई कि बाजार जाते समय कपड़े या जूट का झोला लेकर जाएं। इस दौरान विनय तिवारी, राम बख्श सिंह सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।