Move to Jagran APP

मुफ्तीगंज कस्बे में तनावपूर्ण शांति, दिन भर चक्रमण करती रही पुलिस

दसवीं मोहर्रम यौमे आशूरा के दिन शुक्रवार को बाजार में कर्बला में ताजिए ठंडा करने को लेकर ुमुस्लिमों के ही दो वर्गों के बीच हुए खूनी संघर्ष के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी बाजार व आस-पास के ग्रामीणों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:05 PM (IST)
मुफ्तीगंज कस्बे में तनावपूर्ण शांति, दिन भर चक्रमण करती रही पुलिस
मुफ्तीगंज कस्बे में तनावपूर्ण शांति, दिन भर चक्रमण करती रही पुलिस

जागरण संवाददाता, मुफ्तीगंज (जौनपुर): दसवीं मोहर्रम यौमे आशूरा के दिन शुक्रवार को बाजार में कर्बला में ताजिये ठंडा करने को लेकर मुस्लिमों के ही दो वर्गों के बीच हुए खूनी संघर्ष के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी बाजार व आस-पास के ग्रामीणों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस दिन भर बाजार में चक्रमण करती रही। इसके साथ ही दोनों वर्गों के ऐसे व्यक्तियों पर प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है जिनसे शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने की आशंका है। इमामबाड़े के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात दिखे।

loksabha election banner

तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर केराकत कोतवाल शशि भूषण राय, मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी प्रसून मिश्र भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ दिन भर बाजार व आस-पास के गांवों में भ्रमण करते रहे। इमामबाड़े के पास पुलिस के अतिरिक्त सशस्त्र जवान तैनात किए गए थे। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम कर्बला में पहले ताजिये ठंडा करने को लेकर शिया व सुन्नी मुसलमानों के गुटों के बीच शुरु हुई कहासुनी ¨हसक झड़प में तब्दील हो गई थी। पथराव व लाठी-डंडे चलने से करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गए थे। इनमें महिलाएं भी थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिये देर रात तक ठंडे किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.