कॉलेज परिसर में पौधरोपण
लायन्स क्लब जौनपुर के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज के परिसर में शुक्रवार को अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए पौधरोपण पर बल दिया। कहा कि क्लब वृक्ष लगाओ हरियाली लाओ के स्लोगन के आधार पर अभियान चलाकर पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: लायंस क्लब जौनपुर के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज के परिसर में शुक्रवार को अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए पौधरोपण पर बल दिया। कहा कि क्लब वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ के स्लोगन के आधार पर अभियान चलाकर पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है।
संस्था के अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। पर्यावरण की रक्षा करने में लापरवाही बरतने का अर्थ अपना विनाश करना है। सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज वायु, जल, मृदा और पौधों जैसे प्राकृतिक पर्यावरणीय ससाधनो की रक्षा करने की आवश्यक्ता के प्रति सजग रहने की •ारूरत हैं।
इस अवसर पर अरूण त्रिपाठी, रामकुमार साहू, सुरेश चंद्र गुप्ता, कैबिनेट सचिव सै. मोहम्मद मुस्तफा, रीजन चेयरपर्सन शत्रुघ्न मौर्य, परमजीत सिंह, अश्वनी बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने आभार जताया।
कोटेदार लगवाएं सौ-सौ पौधे
जासं, बदलापुर(जौनपुर): कोटेदारोंकी बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर उपजिलाधिकरी अंजनी कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक कोटेदार ग्राम सभा की भूमि पर 100-100 पौधे लगाएं। पौधरोपण के लिए मांग के सापेक्ष पौधे सरकारी नर्सरी से प्रदान किए जाएंगे। पूर्ति निरीक्षक एनके यादव ने कहा कि सभी कोटेदार पौध रोपण के लिए स्थान चिन्हित कर गड्ढों की खुदाई शुरू करा दें। जिससे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा सकें। इस अवसर पर राजेश तिवारी, राजेश शर्मा, संजीव जायसवाल, अमरनाथ गुप्त, राजितराम चतुर्वेदी, लालजी, गुड्डू सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।