बालक की तलाश कर रहे गोताखोर की मौत
शुद्धक कार्य पूर्ण होने पर पिता के साथ गोमती नदी में नहाने गया दस वर्षीय बालक डूब गया। तलाश करने नदी में उतरा गोताखोर भी डूब गए। साथियों ने अथक प्रयास करके उसका शव बाहर निकाला। बालक की खोज जारी है।घटना से कोहराम मच गया है।
जागरण संवदादाता, जौनपुर: शुद्धक कार्य पूर्ण होने पर पिता के साथ गोमती नदी में नहाने गया दस वर्षीय बालक डूब गया। तलाश करने नदी में उतरा गोताखोर भी डूब गया। साथियों ने अथक प्रयास करके उसका शव बाहर निकाला। बालक की खोज जारी है। घटना से कोहराम मच गया है।
नगर के तारापुर कालोनी निवासी चंदन शर्मा अपनी बड़ी माता का शुद्धक कार्य सम्पन्न कराने हेतु गोमती नदी के गूलर घाट पर अपने परिवार के साथ गया था। शुद्धक कार्य पूर्ण होने पर वह खुद नहाने के बाद अपने 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा शर्मा को नदी में नहलाने ले गए। नहलाने के दौरान वे अपने पुत्र के साथ असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान उनके पुत्र का हाथ छूट गया। घाट के अगल-बगल खाफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो उसके डूबने की सूचना सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार दुबे को दी गई। जानकारी होते ही वह पुलिस फोर्स व गोताखोरों के साथ गूलर घाट पर पहुंच गए। गोताखोर बालक को ढूढ़ रहे थे कि इसी दौरान गोताखोर लालचन्द निषाद (52) निवासी नखास नदी के गहरे पानी में फंस गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। साथी गोताखोरों द्वारा उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों में घटना की सूचना होते ही कोहराम मच गया। प्रशासन में भी अफरा-तफरी मच गई। गोताखोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हृदयविदारक घटना से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है। अभी तक बालक की तलाश जारी है।