दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
नगर के प्रमुख मार्गो पर सोमवार को दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। आलम यह है कि यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। आजमगढ़-शाहगंज हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे निजात दिलाने का यातायात पुलिस का सारा प्रयास फेल दिखाई दिया।
जागरण संवाददाता जौनपुर : नगर के प्रमुख मार्गो पर सोमवार को दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। आलम यह है कि यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। आजमगढ़-शाहगंज हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे निजात दिलाने का यातायात पुलिस का सारा प्रयास फेल दिखाई दिया।
नगर के कोतवाली से लेकर ओलन्दगंज, चहारसू सछ्वावना मार्ग, कचहरी रोड, रुहट्टा-पॉलिटेक्निक मार्ग, टीडी कालेज रोड, चौकिया से सिपाह मार्ग पर दोपहर 12 से सायं चार बजे तक जाम रहा। जिससे लोगों का घंटों समय जाम में बर्बाद होता रहा। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़ा होने से स्थिति और विकट हो गई। वाहन घंटों जाम में रेंगते रहे। निजात दिलाने के सारे प्रयास फेल दिखाई दिए। चौराहों पर यातायात पुलिस का एक भी सिपाही न दिखाई पड़ने के कारण सभी लोग जाम से जूझते रहे। यहां भी भीषण जाम ने लोगों को रुलाया :-
नगर के पचहटिया क्षेत्र से गुजरे आजमगढ़ हाइवे पर सोमवार दोपहर भयंकर जाम लगा रहा। पचहटिया तिराहे से इस दौरान पुलिस प्रशासन फेल नजर आया। लोगों में नोकझोंक होती रही। पचहटिया तिराहे पर बने पुलिस बूथ में ताला लटकता रहा।
स्कूली बसों, सवारी गाड़ियां सहित प्रयागराज जाने वाले भक्त भी जाम में फंसे प्रशासन को कोसते रहे। उधर पुलिस नदारद रही। दोपहर करीब 11.30 बजे से लगा जाम घंटों बना रहा। स्थिति विकट उस समय और हो गई जब दोपहर में आजमगढ़ हाईवे स्थित स्कूलों की छुट्टी हुई। स्कूली बसें भी जाम में फंस गई।