कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में प्रथम जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के कुल 140 कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। अतिथियों ने भी इस खेल को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक बताया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में प्रथम जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के कुल 140 कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। अतिथियों ने भी इस खेल को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक बताया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कराटे आज के समय में सभी के लिए ़खासकर छात्राओं के आत्मरक्षा का सबसे अच्छा साधन है। जिससे शारीरिक विकास के साथ बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है। प्रबंधक सूर्य प्रकाश ¨सह मुन्ना ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। निर्णायक मंडल अध्यक्ष सेन्सेई दिनेश भारद्वाज द्वारा खिलाड़ियों को कराटे प्रतियोगता के नियमों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार ¨सह, केएन ¨सह, शिव कुमार ¨सह, कंचन ¨सह, अर¨वद ¨सह, कराटे एसोसिएशन सेन्सेई वीर विक्रम ¨सह, सेन्सेई पीयूष साहू, सेन्सेई आकाश मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सूर्यांश प्रकाश ¨सह ने आभार व्यक्त किया।