खाखोपुर में तीसरे दिन भी अर्द्ध सैन्य बल तैनात
जातीय संघर्ष के बाद खाखोपुर बाजार में तीसरे दिन शनिवार को भी चप्पे-चप्पे पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों का पहरा रहा। गांव व बाजार में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी स्थिति पर बराबर नजर गड़ाए हुए हैं। करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं के गांव में आने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।
जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): जातीय संघर्ष के बाद खाखोपुर बाजार में तीसरे दिन शनिवार को भी चप्पे-चप्पे पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों का पहरा रहा। गांव व बाजार में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी स्थिति पर बराबर नजर गड़ाए हुए हैं। करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं के गांव में आने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।
उक्त गांव में बुधवार की देर शाम और गुरुवार को दोपहर अनुसूचित जाति और राजपूत बिरादरी के बीच हुए संघर्ष के बाद हालात सामान्य बनाने का प्रशासन हरचंद प्रयास कर रहा है। तीसरे दिन शनिवार को बाजार की दुकानें खुलीं तो लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में जुट गए। बैंक में भी कामकाज हुआ। बैंक, पेट्रोल पंप, अनुसूचित बस्ती समेत सभी स्थानों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के अलावा मीरगंज, मड़ियाहूं, सुरेरी, बरसठी व मछलीशहर थानों की फोर्स भी तैनात रही। महिला सिपाहियों को भी शांति व्यवस्था में लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी विजय ¨सह का कहना है कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई : विराज
खाखोपुर में हुए जातीय संघर्ष में आरोपित मुन्ना ¨सह के घर पहुंचे युवा नेता विराज ठाकुर ने परिजनों से भेंटकर कुशल क्षेम पूछा। दोनों पक्षों के ग्रामीणों से सामाजिक समरसता बनाने की अपील की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ करने की मांग की।