Move to Jagran APP

बकरीद की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बकरीद के त्यौहार को ²ष्टिगत रखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिलाधि

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:58 PM (IST)
बकरीद की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
बकरीद की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बकरीद के त्यौहार को ²ष्टिगत रखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने नगर शाही ईदगाह, बड़ी मस्जिद, सदर इमामबाड़ा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों से जरूरी जानकारी हासिल की।

loksabha election banner

इस बार बकरीद सोमवार 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह तारीख रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के करीब 70 दिनों बाद आती है। बकरीद का त्यौहार मुख्य रूप से कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम धर्म में ईद के बाद बकरीद सबसे प्रमुख त्यौहार है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अन्होंनी नहीं होने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नमाज स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया व उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.