सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, आरोपित गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर सवर्ण लड़कियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पंवारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) : सोशल मीडिया पर जाति विशेष की लड़कियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पंवारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दारापुर निवासी ¨पटू कुमार अनुसूचित जाति का है। आरोप है कि वह जाति विशेष की लड़कियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करता था। इसे लेकर पंवारा थाना क्षेत्र के कई गांवों में आक्रोशित हो उठे। विभिन्न संगठनों के लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जिनके निर्देश के बाद थानाध्यक्ष ने सुशील मिश्रा, रवि मिश्रा, शैलेंद्र, डब्बू शुक्ला, मुकेश पांडेय, रवि पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित ¨पटू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।