अध्यक्ष व कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ
जागरण संवाददाता जौनपुर जेसीआइ जौनपुर चेतना की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों को गत दिवस
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जेसीआइ जौनपुर चेतना की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों को गत दिवस शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष रीता कश्यप को 2020 की अध्यक्ष एचडीएफ मधु गुप्ता ने कालर देकर अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष मीरा अग्रहरि सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन माया टंडन, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ व पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिवानी गुप्ता, जयंती श्रीवास्तव ने जेसी आस्था पाठ किया। इसके बाद निकले लकी ड्रा में मीरा अग्रहरि को प्रथम पुरस्कार, कल्पना केसरवानी को द्वितीय पुरस्कार, शालिनी सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। एलजीबी टीम को पिन लगाकर जोन आफिसर मैनेजमेंट चारू शर्मा व जोन कोआर्डिनेटर कल्पना केसरवानी ने सम्मानित किया। इस दौरान ऋचा गुप्ता, जेसी ममता गुप्ता, सोनी जायसवाल, अंजू जायसवाल, दीप्ति रिजवान, अनीता सेठ, पिकी जायसवाल, मंजू जायसवाल, सुधा बैंकर, झांसी मिश्रा, शारदा गुप्ता आदि उपस्थित थीं।