Move to Jagran APP

निषाद पार्टी अपने सिम्बल से लड़ेगी मल्हनी उपचुनाव

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी मल्हनी विधानसभा में दूसरे स्थान पर था। इसलिए पार्टी यहां का उपचुनाव अपने सिम्बल पर लड़ेगी। यह पार्टी का हक भी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 05:19 PM (IST)
निषाद पार्टी अपने सिम्बल से लड़ेगी मल्हनी उपचुनाव
निषाद पार्टी अपने सिम्बल से लड़ेगी मल्हनी उपचुनाव

जागरण संवाददाता, सिकरारा(जौनपुर): निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने कहा कि आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी मल्हनी विधानसभा में दूसरे स्थान पर था। इसलिए पार्टी यहां का उपचुनाव अपने सिम्बल पर लड़ेगी। यह पार्टी का हक भी है। हमने सहयोगी दल भाजपा का लगातार सहयोग किया है, इसलिए अब उनसे सहयोग की अपेक्षा है। वे बुधवार को गोसाईगंज बाजार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद 70 साल से विकास के नाम पर हमें केवल घुमाया जा रहा है। कोरोना के कारण हम भीड़ इकठ्ठा नहीं कर सकते, लेकिन पदाधिकारियों के माध्यम से संदेश दे रहे हैं कि मतदाताओं तक आप कैसे पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को बताइए कि भाजपा ने हमारे दल को स्वास्थ्य मंत्रालय व मत्स्य मंत्रालय का जिम्मा दिया है। मछुआरों के लिए स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था की है, निषाद राज किले को पर्यटन स्थल घोषित किया है। बताया कि पार्टी के लोग बूथ को मजबूत करेंगे, इसकी तैयारी पूरे प्रदेश में चल रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.