Move to Jagran APP

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को निकाली कलश शोभायात्रा

गायत्री प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल जज कालोनी कचहरी में चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस दौरान श्रद्धलुओं ने 151 पीले कलशों को लेकर नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बहनों माताओं ने पीत वस्त्र धारण किए हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 06:55 PM (IST)
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को निकाली कलश शोभायात्रा
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को निकाली कलश शोभायात्रा

जासं, जौनपुर : गायत्री प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल जज कालोनी कचहरी में चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व विराट संस्कार महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 151 पीले कलशों को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बहनों, माताओं ने पीत वस्त्र धारण किए हिस्सा लिया।

loksabha election banner

कलश शोभायात्रा सुबह साढ़े नौ बजे प्रज्ञा मंडल परिसर से होते हुए ओलंदगंज मार्ग से शाही पुल पार करते हुए आदिगंगा गोमती के पावन तट हनुमान घाट पर पहुंचा। यात्रा के आगे शुभ और समृद्धि के प्रतीक हाथी व पीछे हाथों में ध्वज लिए हुए पीत वस्त्रधारी पुरुष श्रद्धालु व बीच में सिर पर कलश धारण की हुई। मार्ग में पड़ने वाले छतों से नगरवासियों ने श्रद्धालुओं पर अक्षत व पुष्प वर्षा भी की। इस मौके पर प्रज्ञा मंडल संचालक देशबंधु पद्माकर मिश्र, वीरेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, गंगोत्री सिंह, विकास मिश्रा, पूजा मिश्रा, मुन्नी देवी, उमानाथ यादव, सोनम साहू, संगीता साहू, गायत्री राय, मीना सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.