धोखाधड़ी के आरोपित को साथ ले गई मुंबई पुलिस
मुंबई से आई महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने रविवार को कमासिन गांव में दबिश देकर करीब 17 लाख रुपये की हेराफेरी कर गांव भाग आए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस टीम आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई चली गई।
जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर): मुंबई से आई महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने रविवार को कमासिन गांव में दबिश देकर करीब 17 लाख रुपये की हेराफेरी कर गांव भाग आए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस टीम आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई चली गई।
मुंबई के गोरेगांव थाने के एसएचओ टी दोगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम मीरगंज थाने पर आई। थाना पुलिस को साथ लेकर कमासिन गांव में छापेमारी कर नामजद आरोपित सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मीरगंज बालेंद्र यादव ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर जिला न्यायालय भेजा गया। आरोपित के विरुद्ध मुंबई में अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, साजिश रचने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। उस पर मुंबई में अवैध तरीके से दूसरे की प्रापर्टी बेचकर रुपये लेकर भाग जाने का आरोप है। छापेमारी के बाद गांव में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हर किसी की जुबान पर इसी मामले की चर्चा रही।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप