झाड़ू उठाए सांसद बने सफाई अभियान के भागीदार
जागरण की ओर से सफाई को लेकर चलाया गया अभियान रंग ला रहा है। आम लोगों के साथ खास लोग भी इस अभियान के भागीदार बन रहे हैं। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर जागरण के अभियान से प्रेरित होकर लोगों ने साफ-सफाई की। जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे सांसद रामचरित निषाद व विधायक हरेंद्र प्रसाद ¨सह ने झाडृू लगाकर सफाई की। इस दौरान व्यापारियों ने वरुणा ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर सांसद का घेराव भी किया। स्थानीय लोगों ने दरीबा में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से सर्फा कर्मचारियों की शिकायत किया, जिस पर कार्रवाई की बात कही गई। सांसद ने जागरण की ओर से चलाए गए अभियान की सराहना की। कहा कि इससे लोगों में चेतना जाग रही है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जागरण की ओर से सफाई को लेकर चलाया गया अभियान रंग ला रहा है। आम लोगों के साथ खास लोग भी इस अभियान के भागीदार बन रहे हैं। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर जागरण के अभियान से प्रेरित होकर लोगों ने साफ-सफाई की। जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे सांसद रामचरित निषाद व विधायक हरेंद्र प्रसाद ¨सह ने झाडृू लगाकर सफाई की। इस दौरान व्यापारियों ने वरुणा ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर सांसद का घेराव भी किया। स्थानीय लोगों ने दरीबा में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से कर्मचारियों की शिकायत किया, जिस पर कार्रवाई की बात कही गई। सांसद ने जागरण की ओर से चलाए गए अभियान की सराहना की। कहा कि इससे लोगों में चेतना जाग रही है। नालियों तक पर किए गए अतिक्रमण को तोड़े जाने का भी फैसला लिया गया। इसके बाद सांसद केराकत स्वास्थ्य केंद्र पहुंच झाड़ू लगाई। वार्डों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों का भी हाल-चाल जाना। साथ ही कर्मचारियों को अस्पताल परिसर साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु ¨सह के नेतृत्व में नगर के बाबा केरार बीर बाबा मंदिर में सफाई किया गया। विनीत अग्रवाल, शुभम, विवेक ¨सह, अजीत समेत अन्य मौजूद रहे। कचहरी डाकघर में पोस्ट मास्टर फूलचंद्र भारती के नेतृत्व में परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। राघवेंद्र उपाध्याय, विक्रांत ¨सह, जमशेद, नेहा यादव, मोहित व अनीशा बेगम समेत अन्य मौजूद रहे। बदलापुर के श्री बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर में एनसीसी के छात्रों व शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही सफाई के लिए छात्रों को संकल्प दिलाया गया। मुरारी ¨सह, राजेश मिश्र, संजय तिवारी, संतोष तिवारी, उपस्थित रहे।