गांधी संकल्प पदयात्रा, सांसद ने किया जनसंपर्क
स्थानीय क्षेत्र के दियावां महादेव मंदिर से गुरूवार को सांसद भोलानाथ सरोज (बीपी सरोज) ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं स्वर्ण जयंती से गांवों में पदयात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): क्षेत्र के दियावां महादेव मंदिर से गुरुवार को सांसद बीपी सरोज ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी संदेश पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं स्वर्ण जयंती से गांवों में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अंतिम दिन मछलीशहर नगर के एक होटल मे समापन हुई।
इस दौरान सांसद ने गोहका, पौंहा, पकड़ी, जमालपुर गांव होते मछलीशहर नगर पहुंचकर सभा कर लोगों को गांधीजी के स्वच्छता से जुड़े विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। जगह-जगह लगे चौपाल में जनता की समस्याओं को सुना व निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद ने पौंहा व गोहका प्राथमिक विद्यालय पर पौधारोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि गांधी ने जीवन भर असहाय व निर्बल लोगों की सेवा की। भाजपा उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव जनता के सहयोग के लिए तत्पर हूं। पदयात्रा में रामविलास पाल, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह, इन्द्रेश तिवारी, राकेश शुक्ला, कृष्ण कुमार दुबे, राज कृष्ण शर्मा, संतोष जायसवाल आदि शामिल रहे। भाजपाजनों ने निकाली पदयात्रा
जौनपुर: आज देश महात्मा गांधी के दिखाए हुए पदचिन्हों पर चल रहा है और विकास के नित नए आयम स्थापित कर रहे हैं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने दुनिया को सत्य और अहिसा का मार्ग दिखाया। इसके पूर्व भुसौड़ी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद बुमकहां मे पौधारोपण, रामनगर में सिगल यूज पालीथीन एकत्रीकरण, करीमपुर बिन्द में जल संरक्षण, पलिया, भगासा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम तथा पट्टीनरेन्द्रपुर में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। पदयात्रा में मनोज दूबे जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय एवं साधू तिवारी आदि उपस्थित रहे।