Move to Jagran APP

महज विज्ञापनों के भरोसे पांच वर्ष चली मोदी सरकार: राज बब्बर

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के पूर्व किया रोड शो -भाजपा राज पर खूब कसे तंज कहा परेशान जनता देगी जवाब जागरण संवाददाता जौनपुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सिने अभिनेता राज बब्बर ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा के नामांकन के पूर्व रोड शो कर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। इसके बाद सभा कर भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 05:51 PM (IST)
महज विज्ञापनों के भरोसे पांच वर्ष चली मोदी सरकार: राज बब्बर
महज विज्ञापनों के भरोसे पांच वर्ष चली मोदी सरकार: राज बब्बर

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सिने अभिनेता राजबब्बर ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा के नामांकन के पूर्व रोड शो कर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। इसके बाद सभा कर भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किए।

loksabha election banner

अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से केंद्र की मोदी सरकार महज विज्ञापनों व भ्रामक प्रचारों के भरोसे ही चली।

महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित जनहित के हर मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह से फेल रही। पांच वर्षों तक घुटती रही जनता अब भाजपा को माकूल जवाब देने का पूरी तरह से मन बना चुकी है। वह विकल्प के रूप में केवल कांग्रेस को ही देख रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी शिद्दत से गरीबों की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं और वह भाजपा को हराने में निश्चित रूप से सफल होंगे। देश भर के लोग उनकी ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। रोड शो में बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय के बाद सड़कों पर दिखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह व संचालन नदीम जावेद ने किया। पूर्व विधायक अजय राय, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.