पुरानी पेंशन की बहाली को लामबंद
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ¨सह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि बीते काफी समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस पर सरकार मौन है। सभा को संभोधित करते हुए सुजीत कुमार ¨सह ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति का शासनादेश वापस लिए जाने पर जोर दिया।
जासं, जौनपुर: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ¨सह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि बीते काफी समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस पर सरकार मौन है। सभा को संबोधित करते हुए सुजीत कुमार ¨सह ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति का शासनादेश वापस लिए जाने पर जोर दिया। अजय कुमार ¨सह ने कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपये किए जाने की मांग की। साथ ही आंगनवाड़ी, आशाबहू व पीआरडी जवानों का वेतन 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की गई। इसके पहले भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई बार धरना व प्रदर्शन कर चुके हैं। अशोक यादव व राकेश यादव ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का बुढ़ापे का सहारा है। ऐसे में सरकार को इस महत्वपूर्ण मसले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अखिलेश कुमार उपाध्याय, संजय यादव, समरनाथ यादव, जोगेन्द्र प्रसाद समेत अन्य शामिल रहे।