Move to Jagran APP

एमएलसी चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा, लग जाएं पदाधिकारी

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन खंड वाराणसी की चुनाव को गंभीरता से लेते हुए रविवार को टीडी कालेज के व्यायामशाला हाल में बैठक संपंन्न हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आठ जिलों के मंडल स्तर के पदाधिकारियों सांसद व विधायकों को चुनावी पाठ पढ़ाते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा हैं इसके लिए पदाधिकारी अभी से लग जाए। पार्टी ने इसको गंभीरता से लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 07:29 PM (IST)
एमएलसी चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा, लग जाएं पदाधिकारी
एमएलसी चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा, लग जाएं पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : स्नातक व शिक्षक निर्वाचन खंड वाराणसी की चुनाव को गंभीरता से लेते हुए रविवार को टीडी कालेज के व्यायामशाला में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आठ जिलों के मंडल स्तर के पदाधिकारियों, सांसद व विधायकों को चुनावी पाठ पढ़ाते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा है। इसके लिए पदाधिकारी अभी से लग जाएं। पार्टी ने इसको गंभीरता से लिया है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुनाव का माहौल बन गया है। विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक क्षेत्र की सीटों पर अपने प्रत्याशियों को होने वाले चुनाव में संपर्क बैठकों व संवाद कार्यक्रमों के जरिए भाजपा द्वारा प्रचार तेज किया जाएगा। जिला व मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। संयोजक व प्रभारी की तैनाती के अलावा विस्तारक भी लगाए जाएंगे। कहा कि भाजपा पहली बार युद्धस्तर पर तैयारी के साथ विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उतरेगी। इनमें स्नातक क्षेत्र की पांच और शिक्षक क्षेत्र की छह सीट शामिल हैं। श्री सिंह ने कहा कि चुनावी तैयारी चार माह से जारी है। प्रथम चरण में वोट बनवाने और वोटरलिस्ट दुरुस्त कराने का काम अंजाम दिया गया। कहा कि चुनाव को देखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों के संयोजकों व प्रभारियों से मतदान केंद्रों तक प्रवास करें। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, संगठन मंत्री रत्नाकर, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक भूपेश चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, केदार नाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, क्षेत्रीय महामंत्री काशीनाथ तिवारी, राजेश श्रीवास्तव सहित वाराणसी स्नातक खंड के सभी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, पंवारा, कुंवरपुर, मछलीशहर, समाधगंज, गुलजारगंज, लालाबा•ार, फतेहगंज, पकड़ी चौराहा, नईगंज, पालीटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहे पर स्वागत किया गया। मछलीशहर नगर के रोडवेज और समाधगंज बाजार में स्वागत किया गया। इस मौके पर मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, ब्रहमदेव तिवारी, फैहिमी रिजवी, डा.रामचंद्र बिद, रंजीत मौर्य, गिरीश शुक्ला, सुरेंद्र मौर्य मौजूद रहे। सिकरारा के बोधापुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मनोज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह, घनश्याम यादव ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.