मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत
जागरण संवाददाता गौराबादशाहपुर (जौनपुर) धर्मापुर ब्लाक के कौवापार गोपालपुर स्थित समाजवा
जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): धर्मापुर ब्लाक के कौवापार गोपालपुर स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान अमन पाल, द्वितीय अनिरुद्ध पाल, तृतीय अनमोल यादव रहे। इन्हें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार श्रद्धा मौर्या, रिया पाल, आंचल पाल, विशाल वनवासी को दिया गया। राहुल त्रिपाठी ने कहा कि गरीब व असहाय बच्चों को मुफ्त शिक्षा से जोड़ना पुनीत कार्य है। शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं है। संस्थान के संचालक के इस सराहनीय कार्य से बच्चों का मनोबल बढ़ा है। संचालक नितेश यादव ने सभी का स्वागत किया। अस्पताल में एंटीरैबीज नहीं, वापस लौट रहे पीड़ित
जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीरैबीज वैक्सीन नहीं है। लगभग एक पखवारे से अस्पताल आने वाले पीड़ितों को वापस लौटना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों की ²ष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर क्षेत्र के अलावा अगल-बगल जनपद के लोग भी उपचार के लिए आते हैं। एंटीरैबीज न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बताते हैं कि जिला मुख्यालय पर ही वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। यहां उपलब्ध होने पर ही लगाई जाएगी।
स्टेशन पर ठंड में नहीं बना रैन बसेरा
जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): आवागमन की ²ष्टि से शाहगंज रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। इस स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। यहां पर ठंड की सर्द रात में यात्रियों के लिए रैन बसेरा का कोई इंतजाम नहीं है। जिससे रात गुजार पाना मुश्किल हो जा रहा है। अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। रेलवे स्टेशन आजमगढ़, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर जनपद की सीमाओं पर स्थित है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। आवाजाही करने वाले इन लोगों को सबसे अधिक परेशानी ठंड के मौसम में रात के समय होता है। कड़ाके की ठंड के बीच रैन बसेरे का इंतजाम न होने की वजह से रात को गुजार पाना मुश्किल होता है। स्टेशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया स्टेशन पर निर्माण कार्य चलने के कारण रैन बसेरा नहीं बनाया गया। रैन बसेरा के लिए जगह भी उपलब्ध नहीं है।