दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता जौनपुर सरपतहां थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुराल वालों पर विवाहिता के
जागरण संवाददाता, जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुराल वालों पर विवाहिता के साथ दुष्कृत्य करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं प्रताड़ना से गर्भ में पल रहे भ्रूण के भी नष्ट होने की बात कही जा रही है। इसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, श्वसुर, जेठ व दो ममिया श्वसुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुराचार, गर्भपात आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वादिनी ने पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र दिया है कि उसकी शादी 2011 में आजमगढ़ में हुई थी। विवाह के बाद पति, ससुर, सास, जेठ तथा उसके दो ममिया श्वसुर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे बेचने तक की बात कही जाती थी। पति का दूसरी महिला से संबंध भी है। वह दुष्कर्म करता था। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे इतना मारा पीटा कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण भी नष्ट हो गया। उसके साथ दुराचार किया तथा एक जून 2020 को सुबह सात बजे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जफराबाद पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की संग दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष जफराबाद धर्मवीर सिंह, एसआइ राजेश कुमार मिश्र व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपित राम बहादुर गौतम उर्फ लाला निवासी गांव राजेपुर (टेढ़वां) को मुखबिर की सूचना पर राजेपुर बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वह कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। उसके विरुद्ध थाने में घर में घुसकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौच व जान से मार डालने की धमकी के अलावा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।