विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में मड़ियाहूं के गेंदबाजों का हल्ला बोल, मछलीशहर 15 रन से पस्त

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 03:09 PM (GMT+05:30)

जौनपुर प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में मड़ियाहूं विधानसभा ने अपनी शानदार गेंदबाजी और सटीक रणनीति से मछलीशहर विधानसभा को ...और पढ़ें

जौनपुर प्रीमियर लीग में मड़ियाहूं का जलवा, मछलीशहर को 15 रनों से दी करारी शिकस्त।

जौनपुर प्रीमियर लीग में मड़ियाहूं का जलवा, मछलीशहर को 15 रनों से दी करारी शिकस्त।

HighLights

  1. मड़ियाहूं ने जौनपुर प्रीमियर लीग में मछलीशहर को हराया।

  2. धारदार गेंदबाजी और सटीक रणनीति से 15 रनों की जीत।

  3. यश विश्वकर्मा और सूरज यादव ने बनाए 18-18 रन।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम मैदान पर आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पांच-पांच ओवरों के इस बेहद संक्षिप्त और आक्रामक मुकाबले में मड़ियाहूं विधानसभा की टीम ने अपनी धारदार गेंदबाजी और सटीक रणनीति के बल पर मछलीशहर विधानसभा को 15 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

मुकाबले में टॉस का सिक्का मछलीशहर विधानसभा के पक्ष में गिरा और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मड़ियाहूं विधानसभा की शुरुआत आक्रामक रही। मड़ियाहूं के सलामी बल्लेबाजों यश विश्वकर्मा और सूरज यादव ने विपक्षी गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए 18-18 रनों की उम्दा पारियां खेलीं।

इसके बाद विदुल ने दो और अनिल ने एक रन का योगदान दिया। हालांकि निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, लेकिन यश और सूरज की बदौलत मड़ियाहूं की टीम निर्धारित पांच ओवरों में 39 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।40 रनों के विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछलीशहर की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई।

मड़ियाहूं के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मछलीशहर के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। लगातार गिरते विकेटों और बढ़ते रन-रेट के दबाव में मछलीशहर की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 5.2 ओवरों में महज 24 रनों पर ही सिमट गई।

मड़ियाहूं के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण और शानदार क्षेत्ररक्षण के आगे मछलीशहर की एक न चली। इस शानदार जीत के साथ मड़ियाहूं ने टूर्नामेंट में पूरे अंक हासिल किए, वहीं चौकों-छक्कों से भरे इस मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा।