Move to Jagran APP

गहमागहमी के बीच हुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच हुआ। जिले के कई मंडलों में जहां आम सहमति से अध्यक्षों का चुनाव हुआ वहीं कुछ मंडलों में मतदान का सहारा लेना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 05:48 PM (IST)
गहमागहमी के बीच हुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव
गहमागहमी के बीच हुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव

जासं, जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच हुआ। जिले के कई मंडलों में जहां आम सहमति से अध्यक्षों का चुनाव हुआ वहीं कुछ मंडलों में मतदान का सहारा लेना पड़ा। मीरगंज में मंडल अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने आवेदन किया था लेकिन किसी के नाम पर सहमति न बन पाने के कारण वहां चुनाव नहीं हो पाया।

loksabha election banner

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार: मंडल अध्यक्ष के चयन के लिए सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में मतदान कराया गया। रणविजय सिंह (दीपू),संजय सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, संतोष सिंह सत्या चुनाव मैदान में थे। सौ बूथ प्रभारियों में 85 लोगों ने अपना वोट दिया। चुनाव परिणाम एक सप्ताह बाद घोषित करने की बात कही गई।

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार: खुटहन मंडल अध्यक्ष पद के लिए अशोक निगम, बंश बहादुर पाल, नवनीत सिंह और पंकज सिंह चुनाव मैदान में थे। यहां 77 बूथ प्रभारियों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी घनश्याम मिश्रा ने बताया कि परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार: मछलीशहर मंडल अध्यक्ष के लिए कुल आठ लोगों गिरीश नारायण शुक्ला, संतोष जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, कमल कुमार मौर्य, जयानन्द चौबे, अभिषेक सिंह, सूर्यकुमार पांडेय, रामचन्द्र बिद ने दावेदारी ठोंकी है। चुनाव अधिकारी अमित श्रीवास्तव की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराया गया।

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार: विसावा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में विपुल सिंह को दुबारा सिकरारा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी शिवपाल सिंह के प्रस्तव पर सभी ने सहमति जताई।

तेजी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार: धनियामऊ मंडल भाजपा अध्यक्ष के लिए संजीव शर्मा, बलबीर गौंड़, शिव कुमार यादव और अजय सिंह प्रत्याशी थे। यहां भी आम सहमति न बन पाने के कारण मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि सक्षम पदाधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार: यहां मंडल अध्यक्ष के लिए अरविद उपाध्याय, आलोक तिवारी, शरद उपाध्याय मैदान में थे। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी वृजभूषण मिश्रा ने बताया कि परिणाम बाद में घोषित होगा।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार: यहां मंडल अध्यक्ष के चुनाव में यादवेंद्र प्रताप लवकुश सिंह को निर्विररोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी कुंदन सिंह व सह चुनाव अधिकारी पवन पाल की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष के चयन का कार्य संपन्न कराया गया।

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार: चौकीखुर्द गांव में मीरगंज मंडल अध्यक्ष के चुनाव हेतु हुई बैठक में आम सहमति न बन पाने के कारण परिणाम की घोषणा नहीं हो पाई। यहां मंडल अध्यक्ष के लिए कुल आठ लोगों श्रवण कुमार शुक्ल, शैलेस गिरी, हनुमंत पांडेय, अमित यादव, शिव प्रकाश पांडेय, सुनील कुमार शुक्ल, अनुग्रह सिंह व महेश चौरसिया ने आवेदन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.