विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में मल्हनी विधायक लकी यादव पर साजिश रचने और आरोपितों को संरक्षण देने का आरोप, वारदात पर चढ़ा स‍ि‍यासी रंग

By sarvesh1 mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 13 Sep 2026 11:00 AM (IST)

जौनपुर में ट्रक चालक विशाल यादव हत्याकांड ने सियासी रंग ले लिया है। मृतक की मां और भाई ने मल्हनी ...और पढ़ें

जौनपुर हत्याकांड में सपा विधायक लकी यादव पर गंभीर आरोप सियासी बवाल।

जौनपुर हत्याकांड में सपा विधायक लकी यादव पर गंभीर आरोप सियासी बवाल।

HighLights

  1. जौनपुर में विशाल यादव हत्याकांड ने लिया सियासी रंग।

  2. सपा विधायक लकी यादव पर साजिश व संरक्षण का आरोप।

  3. विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, निष्पक्ष जांच की मांग।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी पेशे से ट्रक चालक 26 वर्षीय विशाल यादव उर्फ मोनू हत्याकांड ने सियासी रंग ले लिया है। विशाल यादव की मां व भाई विकास यादव ने मल्हनी के सपा विधायक लकी यादव पर साजिश रचने व हत्यारोपितों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

वीडियो में भाई व मां ने लकी यादव पर आरोप लगाए कि विशाल यादव की हत्या की साजिश में लकी यादव की भूमिका है। वारदात को अंजाम देने के बाद दो आरोपित गहोरा गांव निवासी नीरज यादव व चांदपुर निवासी मनीष यादव ने लकी यादव के जेसीज चौराहा रोड स्थित आवास पर शरण ली थी।

मनीष यादव का अखिलेश व लकी के साथ चित्र प्रचलित

विशाल हत्याकांड में मुख्य आरोपितों में शामिल चांदपुर निवासी मनीष यादव का समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मल्हनी के पार्टी विधायक लकी यादव के साथ चित्र भी इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रचलित हो रहा है। इस बारे में लकी यादव का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद व राजनीतिक विरोधियों की साजिश का हिस्सा हैं।

सार्वजनिक जीवन में तमाम लोगों के साथ फोटो खींच ली जाती हैं। उसका कुछ एक बार आना-जाना रहा, इसका मतलब यह नहीं कि वे उसे संरक्षण देते हैं। वह पुलिस महानिदेशक से खुद मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। कहा कि मैने एसपी से इस बारे में शनिवार को फोनकर खुद कई बार बात की।