Move to Jagran APP

भक्त का मान रखने के लिए प्रभु ने तोड़ी प्रतिज्ञा

बबुरा बीबनमऊ व सिरौली में श्रीमछ्वागवत कथा बाल कृष्ण की प्रस्तुत की गई दिव्य झांकी जागरण संवाददाता जौनपुर महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने प्रतिज्ञा किया था कि मैं अस्त्र नहीं उठाऊंगा। और भीष्म ने प्रतिज्ञा किया था कि मैं भगवान श्रीकृष्ण से अस्त्र जरूर उठवा दूंगा। अन्तत भक्त वत्सल भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्त की प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:32 PM (IST)
भक्त का मान रखने के लिए प्रभु ने तोड़ी प्रतिज्ञा
भक्त का मान रखने के लिए प्रभु ने तोड़ी प्रतिज्ञा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने प्रतिज्ञा किया था कि मैं अस्त्र नहीं उठाऊंगा। भीष्म ने प्रतिज्ञा की थी कि मैं भगवान श्रीकृष्ण से अस्त्र जरूर उठवा दूंगा। अन्तत: भक्त वत्सल भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्त की प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को तोड़ दिया। पं. वाचस्पति मिश्र बबुरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। कथा के मुख्य यजमान पं. रामतीर्थ शुक्ल व देवमणि शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।

loksabha election banner

उधर बीबनमऊ गांव में राजेश मिश्र के आवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा में चौथे दिन कथावाचक पंडित शत्रुध्न लाल शुक्ल ने कहा कि जब जीव के जन्म-जन्मांतर के पुण्यों का उदय होता है तब जाकर इस धरती पर भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस मौके पर बाल कृष्ण की दिव्य झांकी का दर्शन कराया गया। सिरौली गांव में संगीतमय सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत के पांचवे दिन शंभूनाथ शुक्ल महराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन ही त्याग है। निर्विकार भाव से कार्य करने पर भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए। इसके पूर्व महराज ने कृष्ण जन्म, पूतना वध आदि रोचक प्रसंगों पर कथा के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को प्रेम में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक उदयराज दुबे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.