पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का अंतिम मौका 26 तक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का अंतिम ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पंजीकरण: छात्रों को 26 अक्टूबर तक अंतिम मौका।
HighLights
समर्थ पोर्टल पंजीकरण का अंतिम अवसर मिला।
स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए सूचना।
सभी प्रक्रियाएं 26 अक्टूबर तक पूरी करें।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के जिन छात्रों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण छूट गया है, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन, कोर्स सेलेक्शन और एडमिशन ग्रांट सहित सभी औपचारिकताएं 26 अक्टूबर तक पूरी करनी होंगी।
इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।कुलपति प्रो आरके सिंह के आदेश पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिया है।प्राचार्यों ने विश्वविद्यालय को अवगत कराया था कि विभिन्न कारणों से कुछ छात्रों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो सका है, जबकि महाविद्यालयों में उनका प्रवेश लेकर पठन-पाठन कराया जा रहा है।
छात्रहित को देखते हुए कुलपति के आदेश पर छूटे छात्रों को प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया गया है।कुलसचिव ने महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे कराना सुनिश्चित करें और आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें।
