जौनपुर में मछलीशहर -मड़ियाहूं मार्ग पर खो-खो खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप से घायल
जौनपुर में मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

HighLights
राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज की मौत।
जौनपुर में मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर हादसा।
दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर बुधवार देर रात रात सड़क हादसे में राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव निवासी धरम सरोज बुधवार रात मोटरसाइकिल से भरत मिलाप देखने गए थे। एक ही मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। रात लगभग 11 बजे अरुआवा बाजार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें धरम सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।
धरम सरोज खो-खो के प्रतिभावान खिलाड़ी थे। वह सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके थे, साथ ही विद्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर टीम में प्रदेश की कप्तानी भी कर चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
