Move to Jagran APP

संतों के संगत में रहने से कर्म हो जाते हैं अच्छे

संतों के संगत में रहने से कर्म अच्छे हो जाते हैं। हम अच्छे कर्म करते है तो हमारे पितर खुश होते है। देवता प्रसन्न होते है। और हमारे पितरो को स्वर्ग की प्राप्ति होती है मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करना चाहिए। आप कही भी रहें उचित कर्म का ख्याल रखे। किसी भी पद पर आप आसीन हो लेकिन आपका कर्म न्याय संगत हो। यह बातें श्री राम कथा अमृत वर्षा के कथा वाचक परम पूज्य व्यास संदीप कृष्ण महाराज ने सोमवार को यमदग्नि पुरम जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के पावन तट पर कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:04 PM (IST)
संतों के संगत में रहने से कर्म हो जाते हैं अच्छे
संतों के संगत में रहने से कर्म हो जाते हैं अच्छे

जागरण संवाददाता, जौनपुर: संतों के संगत में रहने से कर्म अच्छे हो जाते हैं। हम अच्छे कर्म करते है तो हमारे पितर खुश होते हैं। देवता प्रसन्न होते हैं और हमारे पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करना चाहिए। आप कहीं भी रहें उचित कर्म का ख्याल रखें। किसी भी पद पर आप आसीन हों लेकिन आपका कर्म न्याय संगत हो। यह बातें श्री राम कथा अमृत वर्षा के कथा वाचक व्यास संदीप कृष्ण महाराज ने सोमवार को यमदग्नि पुरम जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के पावन तट पर कही।

loksabha election banner

कृष्ण महाराज ने कहा कि सदैव सत्य का पालन करना चाहिए। उचित कर्म करना चाहिए। यदि हम इसके विपरीत कार्य करते है तो हमारे पितरों को दुख पहुंचता है यहां तक कि पितरों को नर्क में धकेल दिया जाता है। भक्तगण को कथा सुनाते हुए महाराज ने कहा कि धर्म में मन लगाना श्रेयस्कर है। काम, क्रोध, मद, लोभ यह चार मनुष्य को भवसागर से निकलने नहीं देते। अंत समय में व्यक्ति को पछतावा मिलता है। मोह-माया के दृष्टांत को उदाहरण बताते हुए संदीप महाराज ने कहा कि जब तक मनुष्य जीवित है तब तक उसे अपने लगते है। सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन जब आत्मा यह शरीर छोड़ देती है तब कोई साथ नहीं जाता केवल और केवल आपके सत्कर्म ही साथ जाता है। प्रतिदिन संगीतमय राम कथा में श्रद्धालु श्रोताओं की भीड़ कथा का आनंद उठा रही है।

इस मौके पर आयोजक रजनीश शुक्ल, प्रणविजय सिंह, हरिपाल सिंह, सुधाकर विश्वकर्मा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.