महायज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
गायत्री शक्ति पीठ सुजानगंज (बलुआ की बाग) पर गायत्री परिवार द्वारा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पवन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया।
जासं, सुजानगंज (जौनपुर) : गायत्री शक्ति पीठ सुजानगंज (बलुआ की बाग) पर गायत्री परिवार द्वारा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पवन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन गायत्री मंदिर के सप्तम वार्षिकोत्सव के अवसर हुआ। महायज्ञ के प्रारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सरोज विद्याशंकर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्रीय जन शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग सिर पर कलश रख करके कार्यक्रम स्थल से निकले, जो पूरा कोदई, कोलाहलपुर, बरपुर, बसरही होते हुए पुन: गायत्री मंदिर पर पहुंचे। इस अवसर पर विद्याशंकर तिवारी, चंद्रभूषण मिश्र, अवधेश ¨सह, विद्यासागर त्रिपाठी, अशोक तिवारी, अशोक पांडेय आदि उपस्थित रहे।