मां दुर्गा व हनुमान की प्रतिमा स्थापना से पूर्व निकली यात्रा
बक्शा थाना क्षेत्र कौली गांव में स्थित ऐतिहासिक कौलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण से बुधवार को मां दुर्गा एवं हनुमानजी की मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य यात्रा निकाली गई। अयोध्या से आए रंगमंच कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। घंट-घड़ियाल व जयकारों के बीच क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुष मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, नौपेड़वां (जौनपुर): बक्शा थाना क्षेत्र कौली गांव में स्थित ऐतिहासिक कौलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण से बुधवार को मां दुर्गा एवं हनुमानजी की मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य यात्रा निकाली गई। अयोध्या से आए रंगमंच कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। घंट-घड़ियाल व जयकारों के बीच क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुष मौजूद रहे।
यात्रा घंट-घड़ियाल के साथ गांव भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंची। यात्रा से पूर्व काशी विश्वनाथ के पुजारी विश्वकांत महराज के सानिध्य में आए विद्वतजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान आयोजक मनोज सिंह बाबा द्वारा विधिवत पूजन करवाया गया। साथ चल रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मां दुर्गा एवं बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। देर शाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रबंधक राम आसरे सिंह एवं व्यवस्थापक सुरेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता सतीश सिंह, मुंशीराम यादव, शारदा प्रसाद, भोलेनाथ सिंह, जय प्रकाश यादव, संजय सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।