विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां, ढाई घंटे बाद उतरी नीचे

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:26 PM (IST)

जौनपुर में एक दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की जिद पर 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ ...और पढ़ें

प्रेमी से शादी की जिद में दो बच्चों की मां 120 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ी।

प्रेमी से शादी की जिद में दो बच्चों की मां 120 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ी।

HighLights

  1. दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी।

  2. जौनपुर में 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी।

  3. पुलिस के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद टावर से उतरी।

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर)। प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर दो बच्चों की मां डमरुआ गांव में गुरुवार को एक सौ बीस मीटर ऊंचे मोबाइल टावर की शिखर पर जाकर बैठ गई। पुलिस के आश्वासन पर लगभग ढाई घंटे बाद वह टावर से उतरी तब जाकर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। महिला की उम्र 28 वर्ष बताया जा रहा है। 

आजमगढ़ जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर विसयां गांव निवासी संजय चौहान ने अपनी बेटी आशा चौहान का विवाह भदोही जनपद के महजदा सुरियावां गांव निवासी बबलू चौहान के पुत्र मुन्ना चौहान से वर्ष 2021 में धूमधाम से किया।

शादी के एक वर्ष बाद ही पुत्र शिवम और फिर दो वर्ष बाद पुत्री ज्योति आई। इसी दौरान आशा देवी अपने पिता के मामा भोंदू चौहान जो कि डमरुआ गांव निवासी है उनके यहां आना जाना होने लगा वही उनका सम्पर्क गांव निवासी सचिन गिरी से हुआ।

दोनो में प्रेम बढ़ा तो आशा देवी ने पति मुन्ना चौहान को छोड़कर प्रेमी सचिन के साथ सूरत रहने लगी। वहां एक धागा बनाने वाली कम्पनी में दोनों काम करने लगे। चार वर्षीय बेटा शिवम अपने पिता मुन्ना चौहान के पास तो बेटी ज्योति ननिहाल में रहने लगी।

चर्चाओं की माने तो नवरात्र में दोनों सूरत से घर आये। सचिन गिरी अपने घर डमरुआ और आशा मायके आजमगढ़ चली गई। ग्रामीणों की माने तो 25 अक्टूबर को आशा देवी प्रेमी सचिन के घर डमरुआ पहुंची तो सचिन घर से फरार हो गया।

आशा उसके घर पर ही रुककर उससे शादी करने की जिद करने लगी तो सचिन के घरवाले नही मान रहे थे। सचिन से शादी करने की जिद पर ही आशा गुरुवार को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे गांव में एक मोबाइल के टावर पर चढ़कर शिखर पर बैठ गई।

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दिया तो थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर माइक लेकर आशा को समझाते हुए आश्वासन दिया कि आप की जो भी मांगे है आकर बताइये उसपर उचित कार्रवाई होगी। लगभग ढाई घंटे बाद वह थाना के आश्वासन पर नीचे आई।

इस दौरान वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अपने अपने मोबाइल से फ़ोटो व वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित करते हुए देखे गए। पुलिस आशा को मेडिकल परीक्षण हेतु ले गई।