Move to Jagran APP

Jaunpur Weather Update : कोहरे की चादर से ढंका आसमान, तीसरे दिन भी धरती पर नहीं पहुंची सूरज की किरणें

सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे की चादर से आसमान ढंका हुआ है। तीसरे दिन भी धरती पर नहीं पहुंची सूरज की किरणें। तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 11:22 AM (IST)
Jaunpur Weather Update : कोहरे की चादर से ढंका आसमान, तीसरे  दिन भी धरती पर नहीं पहुंची सूरज की किरणें
सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे की चादर से आसमान ढंका हुआ है।

जौनपुर, जेएनएन। मौसम का कहर जारी है। सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे की चादर से आसमान ढंका हुआ है। तीसरे दिन भी धरती पर नहीं पहुंची सूरज की किरणें। तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

loksabha election banner

रात में कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने दृश्यता न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 6 किमी / घंटा  की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 92फीसद रही।

इसके साथ ही 10:00 बजे 10डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 12 डिग्री और 4 बजे तक 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 10डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा।  पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में जनपद शीतलहर की चपेट में आने के आसार हैं। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे के भी प्रकोप संकट पैदा करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.