Move to Jagran APP

Jaunpur Weather Update : जौनपुर में कोहरे से ढंका आसमान, गलन बढ़ने से दुश्‍वारी भी बढ़ी

जिले में मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे से आसमान ढंका रहा। आठ बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हो सका था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी व सर्द हवाओं के कारण गलन बरकरार है।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:01 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:01 AM (IST)
Jaunpur Weather Update : जौनपुर में कोहरे से ढंका आसमान, गलन बढ़ने से दुश्‍वारी भी बढ़ी
शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे से आसमान ढंका रहा।

जौनपुर, जेएनएन। जिले में मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक सर्द हवाओं के साथ ही कोहरे से आसमान ढंका रहा। आठ बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हो सका था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी व सर्द हवाओं के कारण गलन बरकरार है। कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने से आवागमन में खासी परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

loksabha election banner

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 6 किमी / घंटा  की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 92फीसद रही। बताया कि सुबह 10:00 बजे तक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे तक 15 डिग्री और 4 बजे तक 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।

शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा। उन्होंने बताया कि यह मौसम रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि पूर्व में कई दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.