विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में 42 हजार उपभोक्ताओं पर 350 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया, आरसी भेजने की तैयारी में विभाग

Published: Tue, 17 Feb 2026 03:07 PM (IST)

जौनपुर में लगभग 42 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर 350 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। विद्युत बिल राहत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर)। विद्युत बिल राहत योजना के अंतिम चरण के कुछ ही दिन शेष बचे हुए है, किन्तु इसके बावजूद इसका लाभ बकाएदार बिजली उपभोक्ता लेने से कतरा रहे हैं और चल रही ओटीएस योजना से दूरी बनाए हैं।ये उपभोक्ता न तो ओटीएस के तहत पंजीकरण करा रहे हैं और न ही बकाया बिल जमा कर रहे हैं।

अब विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर इनके खिलाफ आरसी जारी कर कनेक्शन काटने व सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

मछलीशहर डिवीजन में लगभग एक लाख सत्रह हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इन पर करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की विद्युत बिल की बकाएदारी है। जिसमे 63277 पात्र उपभोक्ताओ में मात्र 20152 उपभोक्ताओं ने ही अब तक रजिस्ट्रेशन कराया हैं। जिनसे मात्र 31.24 करोड़ रुपये की वसूली हुई हैं।

बचे हुए उपभोक्ताओं पर करीब 300 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है।बकाएदार उपभोक्ताओं पर विभाग अब सख्ती की तैयारी कर रहा हैं। विद्युत उपखंड अधिकारी मछलीशहर आदित्य मार्कण्डेय ने कहा की कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल नहीं जमा करने वाले व लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत योजना चलाई गयी है।

योजना के तहत पंजीकरण कराते हुए किस्त जमा करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ता दिलचस्पी नही दिखा रहे। लेकिन इसके बावजूद बकाएदार उपभोक्ताओं की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत और मूलधन में छूट दी जा रही है, फिर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता योजना से दूरी बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी में पकड़े गए लोगो को भी छूट दी जा रही हैं, बावजूद लोग जमा करने के लिए गम्भीर नही हो रहे है। इसे देखते हुए विभाग अब सख्त कार्रवाई करने जा रहा है।

बोले उपखंड अधिकारी

रोजाना जगह जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। विद्युत चोरी में हुए मुकदमो एवं ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में शत प्रतिशत और मूलधन में छूट दी जा रही है।उपभोक्ता अपना बिल जमा कर कार्रवाई से बचें। -आदित्य मार्कण्डेय, उपखंड अधिकारी, मछलीशहर।

बोले अधिशासी अभियंता

ओटीएस की अवधि समाप्त होने के बाद बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने और आरसी के जरिए वसूली की कार्रवाई और तेज की जाएगी। -राजन कुमार, अधिशासी अभियंता, मछलीशहर।