विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर के पवन का राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में चयन, 16 वर्षीय खिलाड़ी की उपलब्धि से गांव में खुशी

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 23 Aug 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के 16 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी पवन चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। उनकी ...और पढ़ें

जौनपुर के 16 वर्षीय पवन चौहान का राष्ट्रीय अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयन।

जौनपुर के 16 वर्षीय पवन चौहान का राष्ट्रीय अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयन।

HighLights

  1. जौनपुर के पवन चौहान का राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन।

  2. 16 वर्षीय खिलाड़ी ने डेढ़ साल की मेहनत से हासिल की उपलब्धि।

  3. बरेली स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे हैं पवन।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़ऊर गांव के 16 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी पवन चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 फुटबॉल टीम के लिए चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पवन के चयन की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस उपलब्धि को करीब डेढ़ वर्ष की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

पवन गांव निवासी सुभाष चौहान के सबसे छोटे पुत्र हैं। बचपन से ही फुटबॉल के प्रति उनका खासा लगाव रहा है। पढ़ाई के साथ उन्होंने खेल को भी अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाया। जून 2025 से वह बरेली स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर फुटबॉल का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में वह कक्षा 11 में कला वर्ग के छात्र हैं।

पवन ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी फिटनेस, गेंद पर नियंत्रण, पासिंग और खेल कौशल को निखारने के लिए लगातार अभ्यास किया। एक वर्ष से अधिक समय तक मैदान पर किए गए परिश्रम का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर चयन के रूप में सामने आया है। इस उपलब्धि के बाद पवन का आत्मविश्वास बढ़ा है और वह आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं।

पवन के चयन की खबर गांव पहुंचते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने उनके पिता सुभाष चौहान को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। राम अचल चौहान, इंद्रासन चौहान समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पवन की उपलब्धि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।