जौनपुर पूरी दुनिया का है प्रकाश
मोहम्मद हसन पीजी कालेज का सिल्वर जुबली कार्यक्रम डा. फ्रैंक फखरुल इस्लाम ने मुस्लिम शिक्षा पर दिया जोर जागरण संवाददाता, जौनपुर: मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रैजुएट कालेज के 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमेरिका में एक संस्था के सीईओ डा. फ्रैंक फखरुल इस्लाम ने मुस्लिम शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जौनपुर एक कालातीत शहर है..सीखने का शहर .. पूरी दुनिया का प्रकाश और यह कालेज उत्तर प्रदेश में अग्रणी है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रैजुएट कालेज के 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमेरिका में एफ आई निवेश समूह के सीईओ भारतीय मूल के निवासी डा. फ्रैंक फखरुल इस्लाम ने मुस्लिम शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जौनपुर एक कालातीत शहर है। सीखने का शहर..! पूरी दुनिया का प्रकाश और यह कालेज उत्तर प्रदेश में अग्रणी है। शिक्षा परिवर्तन का उपकरण है। यह आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का निर्माण करती है। मन को सशक्त बनाती है। शिक्षा समृद्धि की ओर ले जाती है। मुसलमानों को भारत में विकास और सफलता के भागीदार होने चाहिए। यदि आप सफल होते हैं तो भारत सफल होता है, और दुनिया सफल होती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और उसके संस्थापक का कई बार जिक्र करते हुए प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय ¨सह ने पुलवामा में शहीद वीर जवानों का जिक्र करते हुए जवाबी कार्यवाही की बात कही। कहा देश की तरक्की के लिए शिक्षा बहुत अहम है। मुसलमानों को लड़कियों की शिक्षा पर अधिक जोर देने की जरूरत है। अध्यक्षता वीर बहादुर ¨सह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीसी पतांजलि ने किया। संचालन डा. प्राची सलमान शेख व मोहम्मद अब्बास ने संयुक्त रूप से किया। कालेज के राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम से लोगों की आंखें नम रहीं। इस मौके पर शाह मोहम्मद तारिक, डा. एमएफ इस्लाम, डा. अरशद, डा. जुल्फेकार खां, शाहनवाज, नासिर खां, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी, मोहम्मद याकूब, डा जारिया •ौनब आदि उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।