विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में दूल्हे की हत्या: किन्नरों के ड्राइवर की मौत मामले में भी आरोपित है प्रदीप बिंद, 4 माह पहले मिली थी जमानत

Published: Sat, 02 May 2026 09:34 PM (GMT+05:30)

दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के मामले में नामजद प्रदीप बिंद, जो चार माह पहले जमानत पर छूटा था, किन्नरों ...और पढ़ें

किन्नरों के ड्राइवर की हत्या में भी आरोपित है प्रदीप बिंद।

किन्नरों के ड्राइवर की हत्या में भी आरोपित है प्रदीप बिंद।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जौनपुर। दूल्हे आजाद बिंद की बरात ले जाते समय गोलियों से छलनी कर हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपितों में एक प्रदीप बिंद लगभग 16 माह पूर्व किन्नरों के वाहन चालक गोपाल विश्वकर्मा की हत्या में भी शामिल था। वह लगभग चार माह पूर्व जमानत पर जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

मूलत: आजमगढ़ जिले का निवासी गोपाल विश्वकर्मा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरा के पास स्थित रामबाग कॉलोनी में सोनी किन्नर के घर में रहकर किन्नरों का वाहन चलाता था। उसकी दो जनवरी 2025 को रात लगभग आठ बजे घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने मिले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, छानबीन से मिले सुराग के आधार पर साक्ष्य संकलन करते हुए 16 जनवरी 2025 को जिन चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था, उनमें प्रदीप बिंद भी था।

गोपाल विश्वकर्मा की प्रापर्टी के विवाद के चलते हत्या की गई थी। सोनी किन्नर ने गोपाल विश्वकर्मा की हत्या से लगभग चार-पांच माह पूर्व घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

रवि यादव पर तीन व शोले राजभर पर दर्ज है एक मुकदमा

सीओ शाहगंज गिरेंद्र कुमार सिंह ने बताया दूल्हे आजाद बिंद की हत्या में नामजद दो अन्य आरोपितों खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी निवासी रवि यादव के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं। एक बार वह जेल जा चुका है।

तीसरा आरोपित सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का शोले राजभर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य भोले राजभर का भाई है। शोले राजभर के विरुद्ध एक माह पूर्व आगजनी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृत दूल्हे आजाद बिंद के विरु्द्ध भी मारपीट के दो मुकदमे दर्ज थे।

यह भी पढ़ें- जौनपुर दूल्हे की हत्या: तीन फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

यह भी पढ़ें- जौनपुर में कार रोककर नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे को मारी तीन गोली, मौत