विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम प्रसंग में डिस्पेंसरी संचालक सुनील ने दी थी जान, प्रेमिका हिना की गिरफ्तारी के बाद खुलासा

Published: Fri, 23 Jan 2026 04:27 PM (IST)

जौनपुर के खेतासराय में डिस्पेंसरी संचालक सुनील राजभर ने प्रेमिका हिना से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. डिस्पेंसरी संचालक सुनील राजभर ने की आत्महत्या।

  2. प्रेमिका हिना से विवाद के बाद उठाया यह कदम।

  3. पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर किया खुलासा।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के बरजी गांव निवासी डिस्पेंसरी संचालक सुनील राजभर ने महिला मित्र से किसी बात को लेकर विवाद होने पर फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। पुलिस ने गुरुवार को उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया।

घर में ही दवाखाना चलाने वाले सुनील राजभर का शव गत 17 जनवरी की सुबह घर के गेट के पिलर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। स्वजन हत्या कर शव लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की बात कह रहे थे। इससे हत्या व आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई थी।

पुलिस ने तब राहत की सांस ली, जब पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने रिपोर्ट में आत्महत्या कर लेने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस कारणों की तलाश में जुट गई। छानबीन में पुलिस को पता चला कि सुनील राजभर का हिना नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनील का काल डिटेल खंगालने पर दोनों के बीच लगातार बातचीत होने की पुष्टि हुई।

हिना उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। सुनील पारिवारिक समस्याओं, आगे की पढ़ाई व आर्थिक तंगी का हवाला देते कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करने को कह रहा था।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार 16 जनवरी की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे व्यथित होकर सुनील ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला ने अपना मोबाइल फोन फार्मेट कर दिया था।

पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल फोन का डेटा रिकवर किया तो पूरे मामले का सच सामने आ गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे आरोपित महिला को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।