जौनपुर में भरत मिलाप मेले में 10 फीट से अधिक चौड़ी नहीं होंगी चौकियां, ड्रोन और CCTV कैमरे से होगी निगरानी
जौनपुर के सिटी पब्लिक स्कूल परिसर में भरत मिलाप एवं रोशनी मेला महासमिति की बैठक हुई, जिसमें 27 व 28 ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
भरत मिलाप मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा।
चौकियों की चौड़ाई 10 फीट, ऊंचाई 12 फीट सीमित।
सुरक्षा हेतु ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।
जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार शाम भरत मिलाप एवं रोशनी मेला महासमिति की बैठक अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) की अध्यक्षता में हुई। इसमें 27 व 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। मेले में 10 दलों और डेढ़ दर्जन चौकियों व झांकियों के माध्यम से कलात्मक प्रदर्शन किया जाएगा।
तहसीलदार मछलीशहर राजकुमार सोनकर ने स्पष्ट किया कि चौकियों और डीजे की चौड़ाई 10 फीट तथा ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
चौकियों पर अग्निशमन यंत्र, पानी, बालू और वालंटियर की व्यवस्था अनिवार्य होगी। महासमिति ने प्रशासन से मेला शुरू होने से एक सप्ताह पहले जौनपुर-प्रयागराज मार्ग के डिवाइडर हटाने की मांग की। 25 अक्टूबर से झांकियों के दर्शन के साथ मेले का शुभारंभ होगा।
अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि चौकियों पर अश्लील गीत और नृत्य प्रतिबंधित रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की। बैठक में उमाशंकर गुप्ता, विशंभर दुबे, शिवगोविंद साहू, जगदंबा जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया।
