विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में बैंक मैनेजर ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला शव; एक हफ्ते से डिप्रेशन में थे प्रबंधक

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:14 AM (IST)

जौनपुर में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर यूबीआई के शाखा प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव का शव उनकी कार में मिला। पुलिस को मौके ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. जौनपुर में यूबीआई शाखा प्रबंधक का शव कार में मिला।

  2. मृतक दुर्गेश श्रीवास्तव ने गोली मारकर आत्महत्या की।

  3. मौके से सुसाइड नोट बरामद, डिप्रेशन में थे प्रबंधक।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बख्शा थाना क्षेत्र स्थिति द्वारका ढाबा के पास गुरुवार रात करीब 10:30 बजे लखनऊ के गोडम्बा थाना के कुर्सी रोड निवासी यूबाआई के शाखा प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव (40) का शव मिला। हाईवे कर्मियों ने कार में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दुर्गेश यूबीआई की सराय पड़री शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। उनके सीने में बाईं ओर गोली लगी थी। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।

थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रचना श्रीवास्तव के अनुसार, दुर्गेश करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में थे। पुलिस ने सुसाइड नोट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में लूट और वसूली खेल का भंडाफोड़, दो सिपाहियों समेत 5 गिरफ्तार