विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 92 हजार रुपये बरामद

Published: Thu, 16 Jul 2026 08:05 PM (IST)

जौनपुर में साइबर-वज्र अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ...और पढ़ें

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।

HighLights

  1. ऑनलाइन ठगी गिरोह के तीन सदस्य जौनपुर में गिरफ्तार।

  2. 92 हजार नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए।

  3. साइबर-वज्र अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। विशेष अभियान साइबर-वज्र के तहत क्राइम थाना व साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 92 हजार रुपये नकद, 10 फर्जी आधार कार्ड व दो एंड्रायड फोन बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता मेें बताया साइबर थाने में दर्ज मुकदमे की छानबीन के दौरान प्रकाश में आए तीन आरोपितों मिले को सुराग पर सुबह करीब सवा छह बजे सिटी स्टेशन ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपितों में जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर कजगांव निवासी गुलशन सोनी, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद न्यू कालोनी निवासी सूरज उपाध्याय व कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी अमन सिंह हैं। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे।

मीडिया कर्मियों के सामने पूछताछ में आरोपितों ने बताया गिराेह का सरगना दीपेश उर्फ दीपू विश्वकर्मा नेवढ़िया थाना क्षेत्र के छतिसा खुर्द गांव का रहने वाला है। विभिन्न तरह से की गई ऑनलाइन ठगी से मिले रुपये अपने परिचितों व दोस्तों के बैंक खातों में मंगाए थे।

एटीएम के माध्यम से धनराशि निकालकर लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा सरगना दीपेश दे देते और बाकी 20 प्रतिशत आपस में बांट लेते थे। आरोपित अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाने के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उपयोग करते थे। छानबीन की भनक लगते ही दीपेश फरार हो गया था।

अन्य सदस्यों को पकड़ने को छापेमारी जारी

आयुष श्रीवास्तव ने बताया पूछताछ में गिरोह से जुड़े कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उन्हें गिरफ्तार गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बरामद नकदी, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल फोन सील कर आरोपितों का चालान कर दिया गया। सरगना व अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

साइबर क्राइम थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, साइबर क्राइम सेल प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, देवानंद रजक, राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभात द्विवेदी, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, राजेश सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, महिला आरक्षी ज्योति श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, संग्राम सिंह यादव आदि रहे।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गवाहों को धमकाने में पूर्व मंत्री टेनी और बेटे आशीष को राहत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई